प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अलग-अलग जगहों पर दो पक्षों में आपसी विवाद व भूमि विवाद में मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये । घायल को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल की पहचान अकबरपुर गांव अरूण देव सिंह ,65, बर्ष,व पत्नी सुमन सिंह 50 वर्ष रामपुरा गांव में आपसी विवाद में दो लोग घायल हो गया। जिसकी पहचान उपेन्द्र पासवान का पुत्र 20 वर्षीय अमरजीत कुमार व अपने रिश्तेदारी में आए चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर सिमरी गांव के 34 वर्षीय शंभू ठाकुर के रूप में हुई। दो कि गंभीर स्थिति देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सविता मिश्रा ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ।वहीं एक की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर किया।



