प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv news 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की विशेष निर्देश पर पदाधिकारी गण पहुंच कर केंद्रो टी एच आर की जांच की। केंद्र पर उपस्थित बच्चों से पदाधिकारी ने पूछताछ की। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 मदनपुर मध्य आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 कल्याणपुर हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 गोपालपुर हरिजन वासुदेवपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केदो पर गए जहां टी एच आर वितरण किया जा रहा था। वहीं दूसरी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी कुमारी अजना पंचायत के बांकीपुर स्थित 148 केंद्र पर पहुंची वहां सेविका सरस्वती देवी सहायिका सोनी कुमारी आईएसडी की एल एस पूजा भारती आदि के समक्ष उपस्थित केंद्र के बच्चों को नियमानुसार टी एच आर का वितरण किया जा रहा था। आगे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कोड संख्या 301 पर जाकर सेविका सहायिका बच्चों से पूछताछ की बच्चों ने बताया कि हम सबों को टी एच आर का वितरण किया गया है । कुढवा पंचायत के केंद्र संख्या 33 पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के समक्ष जिला पदाधिकारी के आदेश का पालन किया जा रहा था। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र पर नीतू भारती रागिनी देवी मौजूद थी।



