सासाराम (रोहतास) Etv News 24
सोमवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा* “सबका सम्मान – जीवन आसान” (Ease of Living) कार्यक्रम के तहत डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा, जिससे प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को और सुदृढ़ किया जा सके।जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 9 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। *जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।*प्राप्त आवेदनों में आवेदक श्री इंद्रजीत गुप्तेश्वर सिंह, निवासी नारायण टोला, पोस्ट- पुहपी, थाना- दिनारा द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन पत्र दिया गया। इसी प्रकार शिवसागर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कदवा, वार्ड संख्या-13 के एक ग्रामीण द्वारा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवेदन दिया गया।इसके अतिरिक्त, आवेदक धन्नजय कुमार सिंह, निवासी करपुरवा, सासाराम द्वारा मौजा- भताढ़ी, हल्का- बेलाढ़ी, थाना संख्या-128, खाता संख्या- 104/164 तथा प्लॉट संख्या- 507, 509 एवं 456 की विधिवत मापी कराए जाने एवं भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया। उक्त तीनों मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित कर दिया गया है।एक अन्य मामले में आवेदक भगवान राम, पिता- गौरी शंकर राम, ग्राम/पोस्ट- राजनडीह, थाना/अंचल- राजपुर द्वारा चौकीदार के पद पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन दिया गया। इस आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *जिला पदाधिकारी द्वारा इसे आवश्यक जांच एवं आगे की कार्रवाई के लिए जिला सामान्य शाखा को निर्देशित किया गया।शेष प्राप्त सभी आवेदन पत्रों एवं शिकायतों को भी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया है। *जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।



