प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 के प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत, जो भी मतदाता या अन्य मतदाता बनने वाले व्यक्ति अपना दावा आपत्ति अपने संबंधित बीएलओ के यहां दे सकते हैं। खुद ऑनलाइन कर सकते हैं उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने देते हुए आगे बताया कि अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो प्रखंड में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है, वहां भी अपना जानकारी ले सकते हैं यह दावा आपत्ति दे सकते हैं। सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक दावा आपत्ति किया जा सकता है उसके लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं नाम जोड़ने व अन्य संशोधन करने के लिएप्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा महेश कुमार भगत वं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका नोडल प्रभारी बनाये गयेहै उनके साथ टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। ऑपरेटर का टीम दिया गया है ताकि फॉर्म ऑनलाइन किया जा सके।



