प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक कुंवारी लड़की को तीन लोगों ने विगत 7 जुलाई को अपहरण कर लिया था, इसको लेकर परिजनों ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि अचानक सोमवार की अपराह्न में भगाई गई लड़की स्वयं थाना पहुंच गई है। मंगलवार को बरामद युवती को कोर्ट भेजा जाएगा।



