उमेश चंद्र कुशवाहा युवाओं में शिक्षा का अलख जगाए बिना समाज व विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर लगातार नियुक्ति की जा रही : उमेश चंद्र कुशवाहा युवाओं में शिक्षा का अलख जगाए बिना समाज व विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर लगातार नियुक्ति की जा रही है। उक्त बातें बिहार राज्य नागरिक परिषद पटना के सदस्य सह भाजपा के जिला प्रभारी उमेश चंद्र कुशवाहा ने वासुदेवपुर स्थित भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यालय में कहीं। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को लगातार रोजगार दिया जा रहा है। राज्य के 518 विद्यालयों में अनुकंपा कोटि के 5353 शिक्षकों और 4853 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को एक साथ नियुक्ति सरकार का सराहनीय कदम है। इससे अनुकम्पा पर नियुक्ति पाने वाले परिजनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता जगजाहिर होती है। शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की डबल इंजन सरकार की पहल सराहना के पात्र है। मौके पर मंडल अध्यक्ष बिहार शंकर ठाकुर इंद्रमणि सिंह गुड्डू मिथलेश कुशवाहा गया प्रसाद पवित्री देवी अंकित त्रिवेदी कृष्णदेव ठाकुर आदि मौजूद थे।



