प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। जानकारी देते हुए सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने बताया कि श्रीनाथ पारण गांव की राजू चौधरी की पत्नी 25 वर्षीय अंजली कुमारी, पुरुषोत्तमपुर पंचायत के गोरिना गांव के किशुन पंडित के 40 वर्षीय पुत्र मेगल पंडित व जितवरिया गांव के अलेद्र कुमार शर्मा की 38 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार का इलाज कराया गया है।



