करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के जगदतपुर गांव में विवादित भूमि को दखल करने को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल एक दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व प्रमुख पति धनजी नूनिया सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने दी । उन्होंने बताया कि करगहर थाना काण्ड सं०-370/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राधेश्याम नुनिया , राजेश नोनिया , मुन्ना नुनिया , धनजी नुनिया , मुखिया नुनिया , बंश नारायण उर्फ दास नारायण नुनिया तथा करगहर थाना काण्ड सं०-369/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त करगहर निवासी सुदर्शन सिंह को गिरफ्तार किया गया । वहीं दूसरी ओर थाना कांड सं०-371/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त जगदत पुर निवासी सजेश नुनिया , संदीप उर्फ़ भूअर नुनिया , सिता राम नुनिया , श्रीराम नुनिया पिता सिपाही नोनिया को गिरफ्तार किया गया ।जबकि थाना कांड सं०-143/25 के अभियुक्त बलीरामपुर निवासी अर्जुन चौधरी , अरुहीं निवासीविकाश राम तथा करगहर निवासी प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सुदर्शन सिंह को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।



