करगहर (रोहतास)Etv News 24
थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने डिभीया गांव में छापेमारी कर 13.470 लीटर अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया कि पुलिस को डिभीया गांव में अवैध शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कामेश्वर साह के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल स्टैग व्हिस्की और एटपीएम शामिल है।
पुलिस ने मौके से कामेश्वर साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कामेश्वर साह पूर्व में भी शराब से संबंधित मामलों में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।




