न्यायिक तहसीलदार के पेशकार वीरेंद्र यादव को शिकायत लिपिक की जिम्मेदारी, सुजीत यादव को खनन विभाग से हटाकर आईजीआरएस का कार्यभार
एसडीएम सदर कार्यालय में आठ साल से अधिक समय से तैनात दानिश बाबू का पटल नहीं बदलने पर उठ रहे सवाल
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जनपद सुलतानपुर मे कलेक्ट्रेट और तहसील सदर में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कई लिपिकों के पटल और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित कार्यालयों में कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार, न्यायिक तहसीलदार सदर के पेशकार वीरेंद्र यादव को शिकायत लिपिक बनाया गया है।,
जबकि कादीपुर तहसील से आए राजेंद्र कनौजिया को न्यायिक तहसीलदार सदर का पेशकार नियुक्त किया गया है। नकल नवीस अनिल सरोज को सीआरओ का पेशकार बनाया गया है। वहीं सीआरओ पेशकार शहंशाह को जेए (J.A.) का कार्यभार सौंपा गया है। जेए अनूप गुप्ता को कादीपुर तहसील में डब्ल्यूबीएन (WBN) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में खनन विभाग में तैनात सुजीत यादव को वहां से हटाकर आईजीआरएस का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि जनसूचना लिपिक नवीन वर्मा को खनन विभाग भेजा गया है। वेतन लिपिक महिमा सक्सेना को नजूल लिपिक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
आठ साल से एक ही कार्यालय में तैनाती चर्चा में
इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच एसडीएम सदर कार्यालय में आठ साल से अधिक समय से तैनात दानिश बाबू का मामला भी चर्चा में है। इतने लंबे समय से एक ही कार्यालय में तैनाती के बावजूद उनका पटल नहीं बदले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
कर्मचारियों के पटल परिवर्तन की इस कवायद में उनका नाम शामिल नहीं होने से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद लंबे समय से एक ही कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र की भी समीक्षा होती है या नहीं।
खासकर एसडीएम सदर कार्यालय में दानिश बाबू की लंबे समय से बनी तैनाती को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं।




