बेटी के नाम संपत्ति करने की तैयारी से नाराज थीं मां-बेटी, गला दबाकर वृद्ध को उतारा मौत के घाट
21 नवंबर की सुबह घर में मिला था बुजुर्ग का शव, बेटे ने पत्नी और बेटी के खिलाफ दी थी तहरीर
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
प्रतापगढ़ के जिले के अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मौरहा गांव में जमीन के लालच में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। संपत्ति के विवाद में बहू ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर ससुर की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बहू और उसकी बेटी को पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर की सुबह गांव में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी और बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। प्रारंभिक जांच में जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि वृद्ध अपनी जमीन बेटी के नाम करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में नाराजगी थी।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बहू और उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोप है कि दोनों ने मिलकर वृद्ध की गला दबाकर हत्या की। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना ने पारिवारिक रिश्तों और संपत्ति के लालच को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।




