कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर के रसोईघर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 5 क्विंटल चावल चोरी कर ली है.इसे लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक किसोरी लाल साह ने बुधवार को दिनारा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.उन्होंने बताया कि ग्रीष्मावकाश के कारण स्कूल बंद था.इस दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना का अंजाम दिया है.प्रधानाध्यापक ने बताया कि बुधवार के अहले सुबह टहलने के दौरान स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में चावल गिरा देख इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी.ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि देर रात बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्कूल परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था,इस दौरान चोरों ने घटना का अंजाम दिया होगा.इस संबंध में दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.



