प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पीएचडी विभाग के साथ बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई । बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में नल जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।जिसमें नल जल योजना में ग्रामीण स्तर पर कुछ जगहों पर कार्य नहीं करने को लेकर मिल रही शिकायतों के निवारण करने की तत्काल कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी।तत्काल सभी को चालू करवाने का आदेश दिया गया।बिजली बिल का भुगतान ,अनुरक्षकों का भुगतान,को लेकर तत्काल प्रक्रिया पूर्ण करने पर भी सहमति बनीं।मौके पर अंकेक्षण का कार्य तत्काल पूर्ण करने का आदेश दिया।मौके पर पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता, लेखा पाल,बिजली विभाग के कनीय अभियंता के साथ सभी प्रखंड सचिव मौजूद थे।नल जल योजना के बिजली बिल भुगतान अनुरक्षक का भुगतान एवं अंकेक्षण से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिए सभी विभागीय उपस्थित पदाधिकारी व कर्मी को दिया गया।



