प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा से पूसा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय जाने के क्रम में कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप भव्य स्वागत किया। इस संबंध में भाजपा की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने बताया कि श्री चौहान का स्वागत माला पाग चादर से किया गया मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांग विकास कुमार को मंत्री ने उनके ट्राई साइकिल के समीप जाकर माला पहनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में सुरेंद्र ठाकुर मधुबाला कुमारी विमला सिंह, मुकेश कुमार सिंह प्रशांत कुमार सुधीर शर्मा के गोपाल के गोपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।



