करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
निश्चय मित्र पोषण योजना के तहत टीवी के मरीजों को समाज में सम्मानजनक व्यवहार व सहयोग देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रवि रंजन ने किया ।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने साठ टीवी के मरीजों को गोद लिया । सभी मरीजों को उन्होंने फूड पैकेट , विभिन्न सुखा पौष्टिक आहार का वितरण किया । उन्होंने आश्वासन दिया कि बीमारी से निपटने के लिए चिकित्सकों के निर्देशों और दवाओं का समय से सेवन करें । मौके परडॉ रविकांत केसरी , डॉ पुष्कर कुमार , डॉ मंटू सिंह, बीएचएम रितेश कुमार स्वरूप ,मानसी सिंह आदि शामिल थे ।




