23 नवंबर को होगा भूमि पूजन, सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने उठाई अधिवक्ताओं की सुविधाओं की जिम्मेदारी
गरीब और जरूरतमंद वादकारियों की कानूनी मदद का भी दिया भरोसा
अधिवक्ताओं ने पहल का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश /etv news24/ वागीश
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ तहसील परिसर में वर्षों से छप्पर और टीनशेड के नीचे बैठकर अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन कर रहे अधिवक्ताओं को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। 190 विधानसभा क्षेत्र के सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी नेता निषाद पार्टी ने तहसील लम्भुआ के अधिवक्ताओं के लिए अपने निजी खर्च से भव्य वातानुकूलित (एसी) हॉल और आधुनिक चेंबर का निर्माण कराने की घोषणा की प्रस्तावित निर्माण कार्य का भूमि पूजन 23 नवंबर 2026 को इस घोषणा का अधिवक्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
डॉ. आशीष तिवारी अपनी टीम के साथ बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर तहसील परिसर पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जानी। अधिवक्ताओं ने बताया कि गर्मी और अन्य प्रतिकूल मौसम में छप्पर व टीनशेड के नीचे बैठकर काम करना काफी कठिन होता है। इस पर डॉ. तिवारी ने अपने पूर्व संकल्प को दोहराते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉल और चेंबर निर्माण कराने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं को इस परेशानी से निजात दिलाने का संकल्प लिया था। अब उसे पूरा करने की दिशा में पहल की जा रही है। निर्माण का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा, “आप हमें जमीन दीजिए, हम अधिवक्ता बंधुओं को चेंबर बनाकर देंगे।” इसके लिए 23 नवंबर को भूमि पूजन की तिथि निर्धारित की गई है।
बैठक में डॉ. आशीष तिवारी ने अधिवक्ता समाज से सामाजिक न्याय की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तहसील में बड़ी संख्या में गरीब, पीड़ित और असहाय लोग न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई बार मुकदमे की पैरवी और जरूरी कागजात तैयार कराने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की जानकारी फाउंडेशन को दी जाए, ताकि उनकी कानूनी पैरवी, फाइल तैयार कराने और अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करते हुए लंभुआ से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिवक्ता समाज के हित में काम करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। फाउंडेशन की ओर से पीड़ितों, वंचितों और असहाय लोगों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी बैठक में चर्चा हुई।
लम्भुआ तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह एडवोकेट, महामंत्री अरविंद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कमेटी अध्यक्ष राजमणि दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर उपाध्याय, पूर्व महामंत्री राजबहादुर श्रीमाली, अधिवक्ता पीएन सिंह, लाल बहादुर मिश्रा, रमाशंकर गिरी,और संजय मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय है। इससे अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और तहसील आने वाले जरूरतमंद वादकारियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। घोषणा के बाद सभागार तालियों और समर्थन के नारों से गूंज उठा। अब अधिवक्ताओं को 23 नवंबर को होने वाले भूमि पूजन का इंतजार है।




