करगहर रोहतास/Etv News 24
गारा चौबे नहर पथ में रतनपुरा गांव के बधार में सोमवार को बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें ई रिक्शा चालक ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले जाने को कहा । ग्रामीणों ने उनके मोबाइल से घटना की जानकारी दी ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के गायघाट निवासी मनोज राम अपनी पत्नी चंपा देवी के साथ सासाराम स्थित मुरादाबाद एक रिश्तेदारी में जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे कैमूर जिला के भरखरा निवासी श्री राम कुम्हार सड़क के बीच में पड़े कीचड़ से बचाव के दौरान अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी । जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।



