करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के कोनार – जगदत पुर नहर पथ में पीपरा खुर्द गांव के समीप बुधवार को नील गायों की झुंड बाइक सवार मां बेटा को रौंदते हुए गुजर गई । इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए । काफी देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया । स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में कार्य निपटाकर घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरा निवासी रंजन कुमार सिंह की पत्नी निभा कुमारी जो करगहर सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं । स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में कार्य निपटाकर बाइक सवार अपने पुत्र कौशल कुमार सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर लौट रही थी । इस बीच पिपरा खुर्द गांव के बधार में नहर के तटबंधों पर लगे घने वृक्षों के बीच से नील गायों की झुंड मां बेटा को रौंदते हुए गुजर गई । इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए । अत्यधिक चोटें होने के कारण एएनएम निभा कुमारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया । जबकि उनके पुत्र का इलाज चल रहा है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रंजन कुमार सिंह की पत्नी एएनएम की मौत की खबर जैसे ही डुमरा में पहुंची गांव में कोहराम मच गया । ग्रामीण विभिन्न वहनों से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।



