तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड के तिलौथू बाजार अवस्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।टीका लगाया गया।उनके लंबे राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया।लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की आवाज को मजबूत करने का कार्य किया। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, गरीबों तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों को प्राथमिकता दी। वहीं रेल मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को भारतीय रेल के वित्तीय सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए भी याद किया जाता है।अवतरण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कई स्थानों पर केक काटकर, मिठाइयां बांटकर तथा गरीबों के बीच भोजन एवं वस्त्र वितरण कर इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उनके अवतरण दिवस पर देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभु यादव,राजद के परम भक्त सीताराम यादव,मनोज यादव पूर्व अध्यक्ष,मुकेश साहनी भीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष,राजीव रंजन शर्मा,सुनील यादव,सिकंदर सिंह,राजू यादव, सुनील कुशवाहा,सरोज यादव,अविनाश कुमार,रंजन श्रीवास्तव,संतोष सोनी,राम सागर,इत्यादि दर्जनों कार्य कर्ताओं ने भाग लिया।




