तिलौथू रोहतास/Etv News 24
सत्यमेव जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजिततिलोथू, 28 सितंबर 2026: तिलोथू प्रखंड अंतर्गत जीविका द्वारा संचालित सत्यमेव जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, तिलोथू की वार्षिक आम सभा 2026 का आयोजन आकाश मैरिज हॉल, तिलोथू में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा, ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक सुश्री सुप्रिया श्री, समिति की अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी, सिस्टम मैनेजर कुमारी योगिता एवं जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सैय्यद शकीब उल्लाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आम सभा में तिलोथू प्रखंड के 42 ग्राम संगठनों के अंतर्गत 762 स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदियों ने भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण MBK द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि आगामी वर्ष की कार्ययोजना समिति की सचिव श्रीमती सरोज देवी ने रखी।प्रखंड परियोजना प्रबंधक सैय्यद शकीब उल्लाह ने तिलोथू में जीविका की उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के विकसित राज्य बनने की यात्रा में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने जीविका में वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता को इसकी महत्वपूर्ण विशेषता बताया।मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा ने जीविका की उपलब्धियों की सराहना करते हुए महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भविष्य में भी जीविका के कार्यक्रमों में सहभागिता का आश्वासन दिया तथा महिलाओं से अपने परिवार के वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जीविका की ओर से एरिया कोऑर्डिनेटर ऋषि मुनि, खुशबू कुमारी, सीसी गीता देवी, अन्नपूर्णा कुमारी तथा जिला स्तर से अमलान विश्वास, सारिका सूफी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की सहभागिता रही।




