दिल्ली न्यूज एजेंसी/Etv News 24
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पहले दिन सबसे पहले इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से आएगी। यही फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, पहली जुलाई से यहां शहर और फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी। 30 जून तक पांच और पहली जुलाई से 17 शहरों के लिए फ्लाइट मिलेंगी। उधर, अकासा एयर भी 16 जून से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोज सीधी उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी की ओर से इन फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।*इंडिगो ने शुरू की टिकट बुकिंग*इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी करके टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। नोएडा एयरपोर्ट के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 8 बजकर 5 मिनट पर नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यही फ्लाइट बेंगलुरु के लिए 8 बजकर 35 मिनट पर टेकऑफ करेगी। इंडिगो शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन नोएडा एयरपोर्ट से आठ फ्लाइट लैंड और टेकऑफ करेगी। जबकि 16 जून से यह संख्या 12 हो जाएगी।




