प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता गांव के वार्ड 08 के रामेश्वर साह के पुत्र 48 वर्षीय विनोद शाह पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी पुत्री 22 वर्षीय कोमल कुमारी मारपीट को लेकर जख्मी हो गई।परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी विनोद साह का इलाज सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टर सविता मिश्रा ने करते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया।वही पत्नी पुत्री का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराया गया।पत्नी ने बताया कि घर बनने की जमीन पर विपक्षी आए लोहे के रोड से मेरे पति को लहू लुहान कर दिया।हम लोग जब बचाने गए तो हम लोगों को भी मार कर जख्मी किया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।



