प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड में 86.400 लीटर अंग्रेजी शराब स्कूल के पीछे से बरामद अज्ञात पर प्राथमिकी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर के पीछे झाड़ी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 86.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया पटना के उत्पाद विभाग से सूचना मिली थी ।सूचना मिलते हैं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सोरेन, सहित सशस्त्र बल के साथ रखे गए अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस जो कार्टून में बंद थी उसे बरामद कर थाना लाया।शराब कारोबारी का पता लगाया जा रहा है।अज्ञात कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।



