कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के लतरा गांव में शुक्रवार की दोपहर सर्पदंश से एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान स्थिति गंभीर हो गयी।जहां सीएचसी लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।मृतका उक्त गांव निवासी तेज नारायण उपाध्याय की पत्नी ललिता देवी बतायी जाती है.इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने दी।उन्होंने परिजनों के माध्यम से बताया कि शुक्रवार की दोपहर घरेलू दिनचर्या के दौरान विषैले सांप ने डंस लिया था।परिजनों ने आनन-फानन में शहर के मोहनियां रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति गंभीर हो गयी।चिकित्सकों के कहने पर परिजनों ने हायर सेंटर में रेफर कराने के लिए सीएचसी लाया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।



