करगहर रोहतास /Etv News 24
शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन विधायक वशिष्ठ सिंह ने किया । अभियान बसेरा के तहत प्रखंड के 96 भूमिहीन परिवारों का चयन किया गया था । जिन्हें उनके गांव में ही उनके नाम से सरकारी भूमि बंदोबस्त कर भूमि का पर्चा उन्हें वितरित किया गया । उन्होंने बताया कि विगत 15 दिनों के अंदर भूमिहीन परिवारों को भूमि दखल और कब्जा दिला दिया जाएगा । को ने बताया कि इस योजना के तहत भूमिहीनों के 500 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं । जिनकी जांच कर बंदोबस्ती की प्रक्रिया की जा रही है ।




