प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर आजादी के 77 साल बाद भी पहुंचकर से वंचित शाहपुर बघौनी वार्ड 6-7 दलित-महादलित बस्ती के निवासियों ने बुधवार को भाकपा माले के बैनर तले पहुंचपथ की व्यवस्था करने की मांग को लेकर अंचल-प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले नेता सह इनौस जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने की। सभा को प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, चांद बाबू, मो० क्यूम, संजीव राय, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, मनोज साह, कंचन कुमारी, पानवती देवी, कुशमा देवी, रेखा देवी, भगिया देवी, दीपा देवी, हृदय पासवान , रामचंद्र साह, सियालाल पासवान, नरेश पासवान, विकास कुमार, रामजी पंडित, अशोक पासवान, शामो देवी आदि ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभा को संबोधित करते हुए आसिफ होदा ने कहा कि शाहपुर बघौनी वार्ड 6-7 में आजतक पहुंचपथ नहीं बना है। परिणाम है कि पुलिस गाड़ी, एंबुलेंस, अग्निशमन आदि का आवागमन संभव नहीं है। बस्ती वासी स्टेट बोरिंग के जीर्ण-शीर्ण नाले पर बना पगडंडी होकर आवागमन करते हैं। उन्होंने उसी पगडंडी को पहुंचपथ में तब्दील कर देने की मांग की। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखंड के दलित- गरीब- महादलित बस्ती में पहुंच की व्यवस्था करने का सरकारी प्रावधान है लेकिन प्रशासन इस दिशा में तनिक भी पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांव -टोला- मुहल्ला में पहुंच पथ का नहीं होना अभिशाप है। भाकपा माले अंचल में पहुंचपथ से वंचित सभी गांव -टोला-मुहल्ला में पहुंच पथ की व्यवस्था के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की।



