प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के झहुरि गांव के वार्ड 10 निवासी अखिलेश ठाकुर के ज्येष्ठ पुत्र सौरभ कुमार ने रांची में आयोजित 36वें ईस्ट जोन राष्ट्रीय स्तर पर 5000 मीटर रेस वाक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में एक नया रेकॉर्ड बनाया है।सौरभ कुमार के गांव में आगमन पर ग्रामीण वासियों के द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। जिसमे कई गांव के लोगो ने गोल्ड मेडलिष्ट को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर आतिशबाजी कर खुशियाँ जाहिर किया गया, साथ ही सौरभ को पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच समस्तीपुर के कोच मो. शाहिद आलम, कैमूर के कोच विकास जायसवाल, दादा शंकर ठाकुर, माँ निशा देवी ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, मौके पर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने सौरभ को अभिनन्दन करते हुए कहा कि सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने से प्रखंड जिला सहित समस्त बिहार का नाम रौशन हुआ है ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर, ओम प्रकाश कुशवाहा, जिला मंत्री संगम कुमार, भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दीप नारायण पाल, रामानन्द ठाकुर, राजन सिंह, पवन शर्मा, दिनेश सहनी, वरुण कुमार ठाकुर, गणेश ठाकुर, अंकित त्रिवेदी, रंजय कुमार इत्यादि सहित दर्जनों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।



