प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के सरोजनी गली में बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार का भय दिखाकर 6.95 हजार लुट कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मी आनंद कुमार अमर और शशिकांत कुमार कंपनी का रुपया बैग में रखकर बाइक से पंजाब नेशनल बैंक जमा करने जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर बाइक समेत रुपया से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि लुट होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



