कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
नगर निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को शबनम परवीन शहर में धन्यवाद यात्रा पर निकली.इस दौरान नगरवासी अपने नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद से मिलकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ किसी व्यक्ति की नहीं,बल्कि पूरे नगर पंचायत की जनता की जीत है.मुख्य पार्षद ने कहा कि जनादेश ने स्पष्ट कर दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता अब किसी भी हाल में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल,बेहतर स्वच्छता प्रबंधन,सुचारू जल-निकासी प्रणाली,गुणवत्तापूर्ण नाली-गली निर्माण और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रतिबद्ध और सक्रिय नेतृत्व चाहती है.उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में मुझे आपने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है,मैं उसे हर हाल में पूरा करुंगी.धन्यवाद यात्रा में जनसुराज नेता शमीम अहमद, मनोज चौबे,दिनेश पाठक,भोला शाहाबादी,आशिक अंसारी,दीपक दूबे,हुसैन अंसारी,जलील अंसारी,अरविन्द दूबे,संतोष दूबे,नसरुद्दीन राइन,विनय चौधरी,मुमताज खलीफा,सहरेयार अंसारी,साकिर अंसारी सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित थे।



