प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर भारतीय स्टेट बैंक सीएसपी परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी सीएस पी संचालकों की बैठक आयोजित की गई है।बैठक में सीएसपी के संचालकों पर अपराधियों द्वारा लूट व गोली चला कर जख्मी करने 6 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने आदि पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मालीनगर के संचालक मनीष कुमार ने किया। उपस्थित अन्य संचालकों ने अपने संबोधन में कहा कि थाना कांड संख्या 36/24 मे पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। 4 अगस्त को दिनदहाड़े मालीनगर सीएसपी संचालक को चार की संख्या में अपराधी में गोलीमार का जख्मी करते हुए 120000 लूट कर फरार हो गए।अपराधियों की ब्लू रंग की अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट की घटनास्थल पर छूट जाने के बावजूद भी पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पाई। अब तक लूट के कई मामलों में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लूटे गये रूपये की बरामदगी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। एक सप्ताह के अंदर यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो चरण वध आंदोलन करने की चेतावनी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में रंजीत कुमार विश्वजीत कुमार संदीप कुमार पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता अखिलेश ठाकुर संजय कुमार तुलसी कुमार मनीष कुमार नितीश कुमार बबीता देवी लाल देव साह आदि मौजूद थे।



