डेहरी ऑन सोन (रोहतास) Etv News 24
डेहरी बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान आर. एस. के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर के निदेशक आनंद सिंह को विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह (मेमोन्टो) देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी ने बताया कि आर. एस. के पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद सिंह द्वारा बार एसोसिएशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने में सहयोग किया गया है। इसी सामाजिक सहयोग एवं सराहनीय योगदान के लिए विधायक के स्वागत समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।अध्यक्ष ने कहा कि आनंद सिंह सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाजहित में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।वहीं सम्मान प्राप्त करने के बाद आनंद सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में विधायक द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व की बात है, यह सम्मान उन्हें आगे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



