करगहर रोहतास/Etv News 24
कोचस स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 में गुरुवार की देर शाम अतिक्रमण हटाने के दौरान उग्र दुकानदारों ने अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला किया । मौजूद पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के घेरे में लेकर एक बड़ी घटना से उन्हे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 वे दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों द्वारा दुकानें लगाकर सड़क को संकीर्ण कर दिया गया था । जिससे जाम की समस्या बनी रहती थी । एंबुलेंस, स्कूली बच्चें ,यात्री व वाहन कर्मी घंटों जाम में फंसे रहते थे । समस्या के निदान के लिए अंचलाधिकारी विनीत व्यास और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई । चौक से दिनारा रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान जैसे ही अधिकारी जेसीबी के साथ ईदगाह के समीप स्थित अतिक्रमण कर निर्माण किए गए मछली मार्केट से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की सैकड़ो की संख्या में उग्र दुकानदारों ने अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया । इस घटना में उग्र अतिक्रमण कार्यों ने सीओ को चारों ओर से घेर कर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश की लेकिन पुलिस बल की तत्परता से सीओ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस संबंध में एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा एक नामजद तथा 50 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसके आलोक में हमलावर जुगनू सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है । वीडियो फुटेज के आधार पर 50 लोगों को चिन्हित किया गया है । जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।



