करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुड़ियारी गांव के समीप स्थित गारा चौबे नहर से मंगलवार को पानी में उपलते एक युवक के शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से युवक के शव को बाहर निकाला । मृतक काले रंग का पैंट व रंगीन टी-शर्ट पहने था । जिसकी उम्र 37 वर्ष के आसपास थी । शव से बदबू निकल रही थी । उपस्थित ग्रामीणों ने शव की पहचान की । उन्होंने बताया कि मृतक डिहरी ऑन सोन निवासी जयप्रकाश कुमार का 37 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार बताया है । जो सोन नदी में नहाने के दौरान विगत शनिवार को गहरे पानी में डूब गया था । जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई ।



