प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार /Etv News 24
भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 101वीं जयंती लदौरा पंचायत के रामपुरा गांव के गनौर पासवान के दरवाजे पर मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी के अध्यक्षता में मनाई गई। इस कार्यक्रम के संयोजक सयुक्त रूप से रौशन कुमार साह एवं सुमन जी रहे । इस अवसर पर वक्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तैल- चित्र पर पुष्प अर्पित किए उनपर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. वाजपेई अपने प्रधानमंत्री कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों में उत्थान में काम किया जिसे नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं । इस अवसर पर बच्चों के बीच *पुस्तक वितरण कार्यक्रम* भी किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि में भाजपा वरिष्ठ नेता शशि भूषण , जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता एवं युवा नेता अंकित त्रिवेदी, उमाशंकर ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, लोजपा नेता दिनेश पासवान, सरोज शर्मा, संतोष सहनी, शिव शंकर प्रसाद, नरेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।



