समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
खेल विभाग के तत्वावधान में राजगीर में होने वाली 3 दिवसीय खेल में भाग लेने के लिए आदर्श मध्य विद्यालय, जितवारिया समस्तीपुर की महिला टीम को रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक राजगीर खेल परिसर में आयोजित है इसमें टोटल 17 टीमें भाग ले रही हैं । टीम को जिला खेल विभाग ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मोका पर आनंद प्रकाश सचिव जिला हॉकी संघ, समस्तीपुर मोहम्मद मुशताक प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय जितवारिया मुस्ताक फारुकी, मोहम्मद मुन्ना, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे एवं सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। भेजे गए खिलाड़ियों में अर्चना कुमारी सबीना खातून अंकिता कुमारी गुड़िया कुमारी अंशु कुमारी सोनाक्षी कुमारी अंकिता कुमारी रूपम कुमारी शालिनी कुमारी दीक्षा कुमारी श्रेया भारती शामिल है।



