कैमूर बिहार Etv News 24
कैमूर जिला अंतर्गत भारतमाला परियोजना वाराणसी–रांची–कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य हेतु अधिग्रहित भूमि के स्वामियों को मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल करते हुए भुगतान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में रामपुर अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजों के वैसे रैयत जिनके पक्ष में आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा मुआवजे का आदेश पारित किया जा चुका है, उन्हें संबंधित पंचायत/ग्राम में आयोजित शिविरों के माध्यम से भुगतान हेतु बुलाया गया है। शिविर में भू-अर्जन से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच, सत्यापन एवं मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।



