तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड मुख्यालय द्वार पर जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कश्यप की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। धरना कार्यक्रम से पूर्व तिलौथू बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक विरोध मार्च निकाला गया, जो मुख्य बाजार से होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी, छात्र एवं युवा विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता, लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग, संसद एवं विधायकों की खरीद फरोख्त, राम मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार, बढ़ते अहंकार, नफरत, अराजकता, सांप्रदायिकता तथा पूंजीवादी नीतियों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को लेकर और देश के प्रधानमंत्री जी को ये ज्ञात नहीं है या उनके इशारे पर भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, खाद एवं LPG गैस का अल्प उपलब्ध,अयोध्या मंदिर में चंदा चोरी,प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक इत्यादि मामलों में अपना विरोध दर्ज कराया। धरना के उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, नदीम रजा,सतीष मिश्रा, तौकीर कुरैशी,शिवनारायण सिंह,जवाहर सिंह,बृजनंदन चौधरी, ज़ियाउर रहमान,सुनील कुमार, राम इक़बाल सिंह,तौकीर आलम,श्रीभगवान कुमार, रिषि कुमार,मनोज कुमार ,गुड्डू चौधरी,सुमेर कुशवाहा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।



