डेहरी-ऑन-सोन/रोहतास/ Etv News 24
मरहूम अब्दुल कय्यूम अंसारी के यौमे पैदाइश के अवसर पर बस्तीपुर (निरंजन बिगहा), डेहरी स्थित उनकी मजार पर श्रद्धा एवं अकीदत के साथ चादरपोशी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्फुद्दीन अंसारी ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले मजार पर पहुंचे और चादरपोशी कर मरहूम अब्दुल कय्यूम अंसारी को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ की तथा क्षेत्र में अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में समाजसेवी नेता जावेद अनवर, ईसा अंसारी, जलील अंसारी, मतबर अंसारी, महताब अंसारी, शेर मोहम्मद, पांडु अंसारी, कुर्बान अंसारी, फरियाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं उनके चाहने वाले मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि मरहूम अब्दुल कय्यूम अंसारी का जीवन समाज सेवा, आपसी भाईचारे और इंसानियत के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके बताए आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



