डेहरी ओन सोन रोहतास /Etv News 24
समाजसेवी एवं दवा के अच्छे जानकार रहे स्वर्गीय चन्द्रदेव चौधरी की स्मृति में शिवगंज स्थित उनके आवास पर ब्रह्मभोज के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में वीआईपी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू चौधरी, लोजपा नेता अमित पासवान, अवधेश प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मदन कुमार, दिनेश सिंह, डॉ. शौकत इरफान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. चन्द्रदेव चौधरी के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव और सेवा भावना को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि स्व. चन्द्रदेव चौधरी दवाओं की अच्छी जानकारी रखने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति भी समर्पित थे। उन्होंने चर्चित चिकित्सक डॉ. अब्दुल हाई अंसारी के यहां वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर लोगों का विश्वास और सम्मान अर्जित किया। उनका विनम्र व्यवहार और लोगों की सहायता करने का स्वभाव उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता था।इस अवसर पर उनके पुत्र बाबू चौधरी, सुभाष चौधरी एवं उदय चौधरी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे और सभी के साथ आत्मीयता से मिल-जुलकर रहते थे। उनके आदर्श और सेवा भाव परिवार तथा समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।



