प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv news 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से दरभंगा समस्तीपुर मुख्य सड़क से गुजरने वाली एक बिस्किट व्यापारी के पिकअप के चालक दरभंगा के राहुल कुमार से डेढ़ लाख की लूट तीन बदमाशों ने मिलकर पिस्तौल दिखाकर करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सवेरे की बताई गई है। पुलिस बताने से परहेज कर रही थी। सूत्रों के अनुसार पिकअप का पीछा जटमलपुर से ही बदमाश बाइकों से कर रहे थे। एक बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। पिकअप चालक राहुल कुमार ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी पुलिस ने उसे जांच के नाम पर कह कर दरभंगा भेज दिया था। पुनः अपने मालिक के साथ आकर थाना अध्यक्ष को सूचना दी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है मामला संध्यात्मक है पिकअप पर बिस्किट लदा हुआ नहीं था यदि कॅश उसके पास था पीछा की जानकारी मिल गई तो वह कहीं क्यों नहीं रुका। आगे आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



