प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के बिरसिंहपुर समिति घर से किसी जरूरी काम से जा रहे पैदल एक किशोर को बाइक ने ठोकर मारी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी बिरसिंहपुर गांव के पिंटू पोद्दार के पुत्र 13 वर्षीय जीत कुमार गंभीर जख्मी हुए परिजनों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



