प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को महिला बैरक का निर्माण कार्य आरंभ हुआ. मौके पर उपस्थित संवेदक विजय कर्ण का बताना है, कि पचास लाख की लागत से महिला बैंरैक का निर्माण कार्य कराया जाना है. जिसमें थाना के अंदर रहने वाले महिला पुलिसकर्मियों की रहने की व्यवस्था होगी।. दो हॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण के बाद कंपार्टमेंट बनाकर महिला पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी।. मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है ,कि यह निर्माण पुलिस भवन निर्माण समिति के द्वारा कराया जा रहा है .निर्माण के बाद सुपुर्द होने पर थाना के कर्मी इसका उपयोग करेंगे।



