करगहर रोहतास/Etv News 24
गुरुवार को पटवाडीह गांव के समीप ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सवार पेड़ से टकरा गया।जिस पर सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचस थाना क्षेत्र के लकड़ी निवासी राधेश्याम सिंह की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी चचेरे देवर मनीष कुमार के साथ करगहर थाना क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी । इस बीच पटवाडीह गांव के समीप ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक कार से बचने के लिए बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस घटना में महिला व उसका चचेरा देवर जख्मी हो गए । चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बार-बार उल्टी हो रही थी । गंभीर स्थिति देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया । जबकि उसके देवर को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुक्त कर दिया।



