प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के विथान प्रखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी शंकर प्रसाद जायसवाल का अपनी भतीजी के घर भागलपुर में लगभग 100 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।वे जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राधा कृष्ण चौधरी के छोटे भाई थे।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपने बड़े भाई के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और फिरंगियों की अनेक यातनाओं को सहा। जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष उन्हें राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पटेल मैदान में सम्मानित किया जाता रहा है।भागलपुर में उनका मरणोपरांत राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया।जहां नाती अभिनव कुणाल ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल स्वतंत्रता संग्राम के उन विरले योद्धाओं में से थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा समर्पित कर दिया। उनके पैतृक गांव समस्तीपुर जिला के विथान बाजार में भी निधन के समाचार से शोक की लहर दौड़ गई। बुद्धिजीवियों, व्यवसाययों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को क्षेत्र वासियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके परिजन प्रताप भानु ने बताया कि उनके निधन से मर्माहत अनेक लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।



