प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के परणा गांव में छापेमारी का एक देसी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया है!गुप्त सूचना मिलते ही थाने से सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को दलबल के साथ भेजा गया।गांव पासी खाना वार्ड नंबर 9 स्वर्गीय रामलाल महतो के पुत्र मनोज महतो को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया।



