करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत चौहान बरेहटां गांव में गुरुवार को एच एम की पत्नी देव मुनी देवी को पीट पीट कर जख्मी कर दिया तथा गले से सोने का चेन छीन लिया । जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध बताया जाता है कि विद्यालय में चौथी वर्ग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर विगत चार दिनों पूर्व मारपीट की गई थी । आज जब प्रधानाध्यापक विद्यालय चले गए तो उक्त लोग अचानक घर में घुस गए । जब उनकी पत्नी देव मुनी देवी ने विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया । जब वह नीचे गिर गई तो उनके गले में पहनें सोने का चेन छीन लिया ।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में एच एम की पत्नी ने 18 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए । एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया है । मामले की जांच की जा रही है ।



