करगहर रोहतास /Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआं टोला व पड़वां गांवों के बधार में शनिवार को बाइक पर बकरी लोड कर जा रहे व्यवसायी गहरे पानी में पलट गया । इस घटना में बाइक सवार को हल्की छोटे आई जबकि पानी में डूबने से चार बकरियों की मौत हो गई ।घटना के संबंध बताया जाता है कि नोखा निवासी व्यवसायी इस्तखार अंसारी बड़हरी क्षेत्र से बकरियों को खरीद बाइक पर लोड कर गांव लौट रहा था । इस बीच तेंदूआं टोला के बधार में सड़क पर पड़ी मिट्टी से बाइक फिसल कर गहरे पानी पलट गई । जहां कोई मौजूद नहीं था । जिससे उसे मदद नहीं मिल सकी ।इस घटना में व्यवसायी ने किसी तरह जान बचाकर पानी से बाहर निकल गया लेकिन बाइक में बंधी चारों बकरियों की पानी में डूबने से मौत हो गई । काफी देर बाद ग्रामीणों ने बाइक को पानी से बाहर निकाला ।



