करगहर रोहतास /मैनुद्दीन आलम/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर नयका रोड के समीप बुधवार को बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचस थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अमित कुमार सासाराम से कोचस की ओर जा रहे थे इस बीच थाना क्षेत्र के मोहनपुर खरसान निवासी संतोष यादव अचानक नयका रोड़ से मुख्य सड़क पर आ गए । जिससे दोनों बाइक सवारों में टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना में अमित कुमार बाइक से अलग सड़क पर दूर जा गिरे । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि हेड इंजूरी होने की वजह से सदर अस्पताल रेफर किया गया ।



