करगहर रोहतास/मैनुद्दीन आलम/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत गारा चौबे नहर पथ पर बुधवार को छतनी गांव के बधार में नील गायों के झुंड से टकरा एक ई रिक्शा गहरे खाई में पलट गया । जिसमें सवार छह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुदरा थाना क्षेत्र के फुली निवासी रघुनाथ राम अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे । इस बीच छतनी गांव के समीप अचानक नील गायों का झुंड़ तेज गति से सड़क पार करने लगा और ई-रिक्शा को रौंदते हुए निकल गया। घटना में ई रिक्शा गहरे खाई में पलट गया । जिसमें सवार रघुनाथ राम , मोहिनी देवी, डिंपल कुमारी, आशा देवी, विमला देवी और चालक सोनू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।



