प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम क्षेत्र के 14 पंचायतों के दलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को पूर्व निर्धारित सूचना पर आयोजित की गई। सभी शिविर मे प्रतिनियुक्ति शिविर प्रभारी के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।मौके पर जगह-जगह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के साथ अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कई शिविर में जाकर जॉब कार्ड , आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया। आगे इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि लदौरा पासवान टोला, मधुरापुर टारा का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी ने लेते हुए शिविर में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को वितरण किया ।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में जॉब कार्ड का वितरण लाभार्थियों के बीच किया गया। पदाधिकारी ने शिविर में टोला संपर्क की घोषणा की। अन्य पंचायत में लगाए गए शिविर में कलौजर, चकमेहसी, सोरमार, सैदपुर मालीनगर सहित 14 पंचायत के दलित टोला में शिविर लगाई गई।



